24 C
hi

Mustafa jane rehmat pe lakho salam lyrics in hindi (मुस्तफा जाने रहमत पर लाखों सलाम हिन्दी में)

Mustafa jane rehmat pe lakho salam lyrics in hindi (part - 2)


इन्तिहा ए दुई इब्तिदा ए यकी, जम्ए़ तफ़रीक़ो कसरत पे लाखों सलाम.

कसरते बादे क़िल्लत पे अक्सर दुरुद, इ़ज़्ज़ते बादे ज़िल्लत पे लाखों सलाम.

रब्बे आला की नेमत पे आला दुरुद, ह़क़ तआला की मिन्नत पे लाखों सलाम. 

हम ग़रीबों के आक़ा पे बेह़द दुरुद, हम फ़क़ीरों की सरवत पे लाखों सलाम. 

सबबे हर सबब मुन्तहा ए त़लब, इ़ल्लते जुमला इ़ल्लत पे लाखों सलाम. 

मस्दरे मज़हरिय्यत पे अज़्हर दुरुद, मज़्हरे मस्दरिय्यत पे लाखों सलाम. 


जिसके जल्वे से मुरझाई कलियां खिलें, उस गुले पाक मम्बत पे लाखों सलाम. 

क़द्दे बे साया के साया ए मर्ह़मत ज़िल्ले मम्दूदे राफ़त पे लाखों सलाम. 

त़ाइराने कुदुस जिस की हैं कुमरियां, उस सही सर्व क़ामत पे लाखों सलाम.

वस्फ़ जिसका है आईना ए हक़ नुमा, उस खुदा साज़ तलअ़त पे लाखों सलाम.

जिसके आगे सरे सरवरां ख़म रहेंं, उस सरे ताजे रिफअ़त पे लाखों सलाम.

वोह करम की घटा गेसू ए मुश्क सा, लक्का ए अब्रे राफ़त पे लाखों सलाम.

लख़्त लख़्ते दिले हर जिगर चाक से, शाना करने की ह़ालत पे लाखों सलाम.

दूर ओ नज़्दीक के सुन्ने वाले वोह कान, काने लाले करामत पे लाखों सलाम.

चश्मए मेह़र में मौजे नूरे जलाल, उस रगे हाशिमिय्यत पे लाखों सलाम.

जिस के माथे शफ़ाअ़त का सेहरा रहा, उस जबीने सआ़दत पे लाखों सलाम.

जिन के सज्दे को मेह़राबे काबा झुकी, उन भवों की लत़फ़त पे लाखों सलाम.

अश्क बारिये मुज़्गां पे बरसे दुरुद, सिल्के दुर्रे शफ़ाअ़त पे लाखों सलाम.

जिस त़रफ़ उठ गई दम में दम आ गया, उस निगाहें इ़नायत पे लाखों सलाम. 


पुराने पोस्ट
नई पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

Tes Iklan
Tes Iklan

Ads Single Post 4